Thursday, December 27, 2018

DTH New Rules By TRAI DTH के नए नियम टेलीकॉम रेगुलेटरी ऑथोरिटी ऑफ़ इंडिया। क्या बंद होंगे DTH & CABLE सर्विस ?

DTH New Rules By TRAI DTH के नए नियम टेलीकॉम रेगुलेटरी ऑथोरिटी ऑफ़ इंडिया।
क्या बंद होंगे DTH & CABLE सर्विस ?
Fully applied new rule from 1 Feb. 2019.
क्या 130 में मिलेगी 100 चैनल ? आइये जानते है।  







नमस्कार दोस्तों एक बार फिर से स्वागत है मेरी वेबसाइट www.gksmartideas.com पर आप सब का। दोस्तों आप सबके मन में एक सवाल आता होगा के 29 Dec. 2018 के बाद DTH & Cable सर्विस का क्या होने वाला है। दोस्तों TRAI यानि Telecom Regulatory Authority Of India ने अपने नियम में कुछ बदलाव कर दिए है। पोस्ट को पूरा पढ़े जिससे आपके सरे सवालों का जवाब मिल जायेगा, आइये जानते है इसके बारे में,



 ये बदलाव 3 July 2017 को ये नियम पहेली बार पब्लिश किया गया जिस पर पुरे 1 साल तक चर्चा हुई। उसके बाद TRAI ने 3 जुलाई 2018 को पब्लिक में उसे जारी कर दिया गया। उसके बाद TRAI ने सभी ब्रॉडकास्टर, डिस्ट्रीब्यूटर, को 180 दिन का समय दिया गया, जिसमे उनको अपना नया जो नियम बनाया उसके हिसाब से अपना इंफ्रास्ट्रक्चर सेट कर ले। 180 दिन के बाद जो तारीख निकल कर आई वो है 29 Dec. 2018.


आइये जानते है क्या है ये फंडा :-

  1. आपको 100 चैनल कैपेसिटी 130 रुपये महीने में मिलेंगी। ये 100 फ्री एयर चैनल है जो Paid चैनल के साथ Free में दी जाती है. इस 100 चैनल के बदले में आप 1 - 2 - 5 Paid चैनल ले सकते है।  जैसे Sony, Colours Etc.
  2. यदि आप 5 Paid चैनल खरीदते है तो आपको 5 Paid चैनल के रुपये (Exa. 10*5=50) + 130 ऐसे कुल मिलके आपको 95 Free + 5 Paid = 100 चैनल के 180 रुपये चुकाने होंगे। 
  3. 100 चैनल कैपेसिटी में आपको 26 National Doordarshan के चैनल अनिवार्य दिए जायेंगे उसके बाद आपके पास सिर्फ 74 Paid चैनल के लिए जगह बचेगी जिसमे आप 74 Paid चैनल ले सकते है। 
  4. 100 चैनल का नेटवर्क कॅपॅसिटी है जो आपको 130 रुपये में मिलेगा और मिनिमम आपको 100 चैनल की कॅपॅसिटी तो है  यदि आप 100 से ज्यादा चैनल देखना चाहते है तो TRAI ने एक स्लॉट बनाया है जिसमे हर एक स्लॉट में 25 चैनल कॅपॅसिटी दिया जायेगा उस 25 चैनल कॅपॅसिटी का आपको 20 रुपये चार्ज देना होगा, यानि यदि आपको 125 चैनल लेनी है तो आपको 130 + 20 = 150 रुपये चुकाने पड़ेंगे। ये सिर्फ चैनल कॅपॅसिटी का चार्ज है चैनल का चार्ज इससे अलग है। 
  5. आपको जो 100 चैनल की कॅपॅसिटी बताई गई वो SD (Standard Definition) की कॅपॅसिटी है यदि आप HD (High Definition) की चैनल लेना चाहते हो तो आपकी SD/2 हो जाएगी यानि आपको HD चैनल लेनी  है तो 130 में सिर्फ आपको 50 चैनल  कॅपॅसिटी मिलेगी।
         ये तो हुई चैनल कॅपॅसिटी के बारे में कुछ जानकारी दोस्तों। 

Aap yaha click karke TRAI ke gov. Site se apne pack ke bare me jane http://channel.trai.gov.in


अब चैनल की Cost के बारे में कुछ जान लेते है।

दोस्तों अब तक के रिसर्च में यही पता है के किसी भी चैनल ब्रॉडकास्टर के चैनल के Price में मिनिमम आपको एक चैनल के .50 पैसे तक की चैनल मिलेगी तथा मैक्सिमम आपको एक चैनल का 19 रुपये तक चुकाना पड़ सकता है। TRAI ने सभी ब्रॉडकास्टर को अपना सारि चैनल का एक पैकेज बना कर बेचने का ऑप्शन दिया है जिसमे वो अपने सारी चैनल का एक पैकेज बना के बेच सकते है। 
ZEE Entertain अपनी सारी ZEE की चैनल का एक पैकेज बनाले,
Sony अपनी सारी Sony की चैनल का एक पैकेज बनाले,
Star अपनी सारी Star की चैनल का एक पैकेज बनाले,

पैकेज जो है सबको एक-एक चैनल खरीदने के बजाय सस्ता पड़ेगा। 

अब जानते है हमें क्या करना है। 

  1. सबसे पहले एक काम कर सकते है 130 में 100 चैनल कॅपॅसिटी ख़रीदे और उसमे आप 100 फ्री की एयर चैनल भर दे। 250 से ज्यादा फ्री की एयर चैनल है उसमे से आप 100 चैनल चुन सकते है जो आप देखना चाहते है। 
  2. आप 100 में 5 या 10 Paid चैनल खरीद ले और 95 फ्री तथा 5 Paid चैनल का एक पैकेज बना के भी ले सकते है इसमें आपको 95 फ्री तथा 5 Paid के पैसे ही देने पड़ेंगे। 
  3. यदि आप लिमिटेड चैनल देखते है तो पैकेज ही ख़रीदे वो आपको सस्ता पड़ेगा।
  4. साथ ही डिस्ट्रीब्यूटर को सारे ब्रॉडकास्टर के चैनल का एक पैकेज बना के बेचने का ऑप्शन दिया गया है लेकिन देखने वाली बात ये होगी की DTH & Cable डिस्ट्रीब्यूटर किस प्रकार  पैकेज बनाते है और कोनसे कोनसे चैनल उसमे देंगे साथ ही उनका प्राइस का होगा। 
  5. पहले Consumer को वो ही मिलता था जो उनका डिस्ट्रीब्यूटर देता था अब आपके पास ये चॉइस रहेगी की आपको क्या देखना है और कितना खर्च किस पर कर सकते है। 
  6. मार्केट रिसर्च से जो वैल्यू निकल के आई है वो कुछ इस प्रकार के पैकेज बन रहे है जिसमे SD तथा HD के रेट निचे में आपको दिखा रहा हु ये आइडियल वैल्यू है एक्चुअल में कुछ फर्क हो सकता है। 
1 Month Plan 


ये नियम ब्रॉडकास्टर ,डिस्ट्रीब्यूटर और कंजूमर तीनो के फेवर में ये पालिसी बनाई गई है डिस्ट्रीब्यूटर को अपना 130 रूपये फ्री के मिलते रहेंगे ,ब्रॉडकास्टर को अपनी हर चैनल को बेचने का पैसा ट्रांसप्रेंट तरीके से मिलता रहेगा ,और हम लोगो के पास चॉइस आ गई है जो चैनल देखना है उसी का पैसा देना है।




यदि ये जानकारी आपको अच्छी लगी हो तो Follow Button  क्लीक जरूर करे, अपने Friends Group में Share जरूर करे। यदि आपके मन में इससे पोस्ट से सम्बंधित कोई सवाल है तो निचे दिए गए कमेंट  जरूर बताये।  यदि आप किसी और टॉपिक पर जानकारी चाहते है तो निचे कमेंट बॉक्स में जरूर बताये। 

हमारी आने वाली नई ब्लॉग :- (पैनकार्ड के लिए ऑनलाइन फॉर्म कैसे भरे )
                                    (इलेक्शन कार्ड के लिए ऑनलाइन फॉर्म कैसे करे)
                                   (ड्राइविंग लाइसेंस के लिए ऑनलाइन फॉर्म कैसे करे )

Follow on :-

Website       :-      www.gksmartideas.com

इसी प्रकार की नई नई जानकारी के बारे में जानने के लिए E - MAIL SUBSCRIBE जरूर कर लीजिये। हमारी वेबसाइट www.gksmartideas.com पर। Click here for Subscribe

🤝धन्यवाद 🤝

2 comments:

  1. Can I add purchased channel with 130 packej

    ReplyDelete
  2. Yes you can add purchased channel and less free channel. Capacity of 100 channels.

    ReplyDelete

Thanks for visit my page